Photo Credit: Prasar Bharati SHABD

कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था, राजस्व और विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

कांवड़ मार्गों के गड्ढे तुरंत भरने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश।

DATE: 27 July 2026

CREDIT:Nitin Kumar | State Bureau UP

LOCATION: Aligarh, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था, राजस्व तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के “सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान और विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। साथ ही पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जनता और जनप्रतिनिधियों से भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

SOURCE: Prasar Bharati SHABD

VIDEO SOURCE: Prasar Bharati SHABD

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

India Time Report TV सार्वजनिक एवं आधिकारिक स्रोतों के आधार पर तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। यह समाचार Prasar Bharati SHABD पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इस समाचार में किसी प्रकार की व्यक्तिगत राय, समर्थन या विरोध व्यक्त नहीं किया गया है। यदि संबंधित विभाग या सक्षम प्राधिकरण द्वारा कोई नया आधिकारिक अपडेट जारी किया जाता है, तो समाचार को उसी के अनुसार अद्यतन किया जाएगा।

Thank you for connecting with India Time Report TV.