अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी निजी बस।

राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

DATE: 27 July 2026

CREDIT:Harish Kumar | Director, India Time Report Media Network

LOCATION: Bilaspur, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। यह बस पंजाब के अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर, दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन कर लौट रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

SOURCE: Prasar Bharati SHABD

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report Tv

India Time Report TV सार्वजनिक एवं आधिकारिक जानकारी के आधार पर तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। यह समाचार Prasar Bharati SHABD पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

Thank you for connecting with India Time Report TV.

Avatar photo

By Harish Kumar

Harish Kumar is the Director of India Time Report Media Network. He oversees editorial operations and is committed to factual, impartial and responsible journalism. His focus is on official announcements, national affairs, technology, business and international news.