सिकंदराराऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रासिकंदराराऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा।

ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत, नगर के गणमान्य लोगों और व्यापारियों का साफा बांधकर सम्मान

हाथरस। सिकंदराराऊ। भगवान श्रीकृष्ण योगीराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदराराऊ में पहली बार विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले कॉलेज परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य समारोह में नगर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों और वृद्धजनों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

सिकंदराराऊ में निकली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा का वीडियो।

ढोल - नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। बैंड की धुनों और धार्मिक जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा पुराने डाकखाने, लायक हलवाई, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राठी चौराहा, हुरमतगंज, डॉ. अरविंद सारस्वत की ओर से होते हुए मोहल्ला नौरंगाबाद, कोतवाली, जीटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी और बड़ा बाजार पहुंची। इसके बाद राठी चौराहा, नयागंज बाजार और जीटी रोड होते हुए पंत चौराहा, पुरानी तहसील रोड, मोहल्ला बगिया बारहसैनी और स्टेट बैंक रोड से होते हुए जीटी रोड स्थित पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के परिसर में पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई।

जगह-जगह हुआ स्वागत, सुरक्षा के भी इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत किया गया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ नगर में एकता और भाईचारे का संदेश देने पर जोर रहा।

इस अवसर पर बबलू यादव, संजीव यादव, गिनेश यादव, महेंद्र सोलंकी, बबलू रामकिशन, बबलू सिसोदिया, बृजेश वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय, सुनील यादव, बनी सिंह बघेल, पप्पू यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

SOURCE: Nitin Kumar | State Bureau, UP / ITRTV | Ground Report

VIDEO : Nitin Kumar | State Bureau, UP / ITRTV

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

यह समाचार India Time Report TV की ग्राउंड रिपोर्ट और मौके पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।India Time Report TV™ का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग करना है। India Time Report TV™ का उद्देश्य किसी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं है।

Thank you for connecting with India Time Report TV.