पंचायत सहायक और ग्राम सचिवों को GPDP एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण।

पेंशन, प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी सहित ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाओं पर विस्तार से हुई चर्चा।

DATE: 17 July 2026

LOCATION: सादाबाद, हाथरस (उत्तर प्रदेश)

CREDIT: नितिन कुमार यादव | State Bureau, U. P.

हाथरस जिले के विकास खंड सादाबाद में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं ई-ग्राम स्वराज विषय पर पंचायत सहायकों और ग्राम सचिवों के लिए एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की वार्षिक विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करना तथा ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी को मजबूत करना रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुनील चौधरी, भूप्रकाश शर्मा एवं मनोरमा ने पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने की प्रक्रिया, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के उपयोग तथा ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना को बेहतर ढंग से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाने वाली महत्वपूर्ण सेवाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी सहित अन्य जनसेवाओं की प्रक्रिया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने पंचायत सहायकों और सचिवों से इन सेवाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, एडीओ आरडी विशाल रावत, अवर अभियंता (लघु सिंचाई) संतोष कुमार, सुरेश चंद आजाद सहित विकास खंड के पंचायत सहायक एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

SOURCE: India Time Report TV Ground ReportPHOTO: India Time Report TV

REPORTER CONTACT:itrmediahelp@gmail.com

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

यह समाचार इंडिया टाइम रिपोर्ट टीवी की ग्राउंड रिपोर्ट पर आधारित है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मौके पर उपलब्ध तथ्यों एवं आयोजकों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। India Time Report TV तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल का समर्थन अथवा विरोध नहीं करता।

Thank you for connecting with India Time Report TV.

By India Time Report TV Desk

Official Editorial Desk of India Time Report TV.