Composite image of the Gomtinagar shooting case in Lucknow showing the victim, police briefing, and crime scene.लखनऊ के गोमतीनगर गोलीकांड के बाद पुलिस जांच और घटनास्थल से संबंधित संकलित चित्र।

गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर हत्या, कुछ देर बाद घर पहुंचकर बहन की भी ली जान।

पूर्वी डीसीपी ने पुष्टि की—आरोपी ने दो हत्याओं के बाद खुद को भी गोली मार ली, मामले की जांच जारी।

CREDIT: India Time Report TV Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को रिश्तों को झकझोर देने वाली ट्रिपल डेथ की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में आरोप है कि वारदात को उनके पति मानस वाजपेयी ने अंजाम दिया।

बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12:15 बजे गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा को गोली मारी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घर पहुंचकर बहन की भी हत्या

पूर्वी डीसीपी की बाइट के अनुसार कुछ देर बाद पुलिस को इंदिरा नगर क्षेत्र में एक अन्य गोलीकांड की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं को गोली मार ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा से क्या है संबंध?

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या मिश्रा । मृतका दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार वारदात का आरोप उनके पति मानस वाजपेयी पर है। दिव्या, यूट्यूबर और डिजिटल न्यूज़ क्रिएटर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना के बाद प्रज्ञा मिश्रा ने पोस्ट कर बहन को गोली मारे जाने की जानकारी साझा करते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की।

पारिवारिक विवाद की भी जांच

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की।

SOURCE: Lucknow Police | UP Police

PHOTO SOURCE: ITRTV Compilation (Official Inputs)

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV™

यह समाचार लखनऊ पुलिस की आधिकारिक बाइट, यूपी पुलिस की सार्वजनिक जानकारी तथा उपलब्ध आधिकारिक इनपुट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। घटना के कारणों और आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच एवं विधिक प्रक्रिया के अधीन है। India Time Report TV™ तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। यह सामग्री किसी भी व्यक्ति, संगठन, विभाग, सरकार, देश या राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध नहीं करती।

Thank you for connecting with India Time Report TV™.

Avatar photo

By Harish Kumar

Harish Kumar is the Director of India Time Report Media Network. He oversees editorial operations and is committed to factual, impartial and responsible journalism. His focus is on official announcements, national affairs, technology, business and international news.

You missed