Bharatiya Kisan Union memorandum submitted for the 21 August Mahapanchayat at Sadabad Tehsil, Hathras.

सादाबाद तहसील परिसर में जारी किसान आंदोलन ने पकड़ी नई रफ्तार, जिलेभर के किसानों से पहुंचने की अपील।

भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को पत्र सौंपकर महापंचायत के लिए प्रशासनिक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की मांग की।

CREDIT: Nitin Kumar | State Bureau, UP

हाथरस। सादाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का धरना लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसानों ने ऐलान किया है कि 21 अगस्त को तहसील परिसर में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें हाथरस और आसपास के जिलों के किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

महापंचायत के लिए प्रशासन को सौंपा पत्र

भारतीय किसान यूनियन की ओर से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रितु सिरोही सादाबाद को पत्र सौंपकर महापंचायत के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और तहसील परिसर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को होने वाली किसान पंचायत इस बार धरना आंदोलन के कारण 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

चार सूत्रीय मांगों पर अड़े किसान

धरने में शामिल किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन चार प्रमुख मांगों को लेकर जारी है। इनमें आलू कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा कम करना, आलू का समर्थन मूल्य ₹1600 प्रति क्विंटल करना, फार्मर रजिस्ट्री के बिना खाद उपलब्ध कराना तथा किसानों के कर्ज माफ करने की मांग प्रमुख है। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिलेभर के किसानों से शामिल होने की अपील

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी किसान संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से 21 अगस्त की महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। संगठन का दावा है कि महापंचायत में आगे की रणनीति और आंदोलन की अगली रूपरेखा भी तय की जाएगी।

SOURCE: ITRTV Ground Report

PHOTO SOURCE: ITRTV Ground Report

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV™

यह समाचार India Time Report TV™ की ग्राउंड रिपोर्ट, मौके पर उपलब्ध दस्तावेज़ तथा किसान संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन एवं बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है। India Time Report TV™ तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। यह सामग्री किसी भी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध नहीं करती।

Thank you for connecting with India Time Report TV™.