Representative image of a university campus related to UGC action against fake universities in India.फर्जी विश्वविद्यालयों के विषय से संबंधित प्रतिनिधि चित्र।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा, फरवरी 2026 तक 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऐसे संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज कराने का अनुरोध।

DATE: 05 August 2026

CREDIT: Harish Kumar | Director, India Time Report Media Network

LOCATION: New Delhi

32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा फरवरी 2026 तक देशभर में 32 संस्थानों की पहचान फर्जी विश्वविद्यालयों के रूप में की गई है। इन संस्थानों की सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

पीआईबी के अनुसार, यूजीसी ने संबंधित संस्थानों को स्पष्टीकरण, कारण बताओ नोटिस और चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं शिक्षा विभागों से ऐसे संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और आवश्यक होने पर एजआईअर दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है।

छात्रों को सतर्क रहने की सलाह

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राज्यसभा में लिखित उत्तर देते हुए शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार ने बताया कि छात्रों और अभिभावकों को केवल यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में ही प्रवेश लेना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध संस्थान की जानकारी यूजीसी को उपलब्ध करानी चाहिए।

SOURCE: Press Information Bureau (PIB)

PHOTO SOURCE: Representative Image

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV™

India Time Report TV™ सार्वजनिक एवं आधिकारिक जानकारी के आधार पर तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। यह समाचार प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। India Time Report TV™ किसी भी देश, सरकार, संगठन, व्यक्ति या राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध नहीं करता।

Thank you for connecting with India Time Report TV™.

Avatar photo

By Harish Kumar

Harish Kumar is the Director of India Time Report Media Network. He oversees editorial operations and is committed to factual, impartial and responsible journalism. His focus is on official announcements, national affairs, technology, business and international news.