Mintu and Shakir carrying 251-litre Gangajal Kanwar during Kanwar Yatra in Muzaffarnagar.Photo Credit: Prasar Bharati SHABD

हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले दो दोस्तों की कांवड़ यात्रा चर्चा में, श्रद्धालु कर रहे सराहना।

हिंदू-मुस्लिम एकता, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश देती दिखी अनोखी कांवड़ यात्रा।

DATE: 28 July 2026

CREDIT:Nitin Kumar | State Bureau UP

LOCATION: Muzaffarnagar, Uttar Pradesh

श्रावण मास की शुरुआत से पहले ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिखाई देने लगा है। मुज़फ्फरनगर में मेरठ के दो मित्र मिंटू और शाकिर अपनी 251 लीटर गंगाजल कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। दोनों “बम-बम भोले” के जयकारों के बीच अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।

श्रावण मास की शुरुआत से पहले ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का उत्साह दिखाई देने लगा है। मुज़फ्फरनगर में मेरठ के दो मित्र मिंटू और शाकिर अपनी 251 लीटर गंगाजल कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। दोनों “बम-बम भोले” के जयकारों के बीच अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।

इस यात्रा की खास बात यह है कि मुस्लिम युवक शाकिर लगातार दूसरी बार अपने मित्र मिंटू के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ है। यात्रा के दौरान वह कांवड़ उठाने के साथ-साथ अन्य कांवड़ियों की सहायता भी करता दिखाई देता है। जहां-जहां दोनों पहुंच रहे हैं, वहां लोग उनकी मित्रता और आपसी सहयोग की सराहना कर रहे हैं।मिंटू और शाकिर का कहना है कि इंसानियत, प्रेम और आपसी सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है। उनका मानना है

कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश भी देती है। दोनों मित्रों की यह पहल लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है।

SOURCE: Prasar Bharati SHABD

VIDEO SOURCE: Prasar Bharati

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

:India Time Report TV सार्वजनिक एवं आधिकारिक स्रोतों के आधार पर तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। यह समाचार Prasar Bharati SHABD पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इस समाचार में किसी प्रकार की व्यक्तिगत राय, समर्थन या विरोध व्यक्त नहीं किया गया है। यदि संबंधित विभाग या सक्षम प्राधिकरण द्वारा कोई नया आधिकारिक अपडेट जारी किया जाता है, तो समाचार को उसी के अनुसार अद्यतन किया जाएगा।

Thank you for connecting with India Time Report TV.