अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर नई कार्रवाई का दावा, लड़ाकू विमान, ड्रोन और युद्धपोत अभियान में शामिल।

सैंटकॉम बोला— तटीय निगरानी, एयर डिफेंस और सैन्य लॉजिस्टिक्स ठिकानों को बनाया गया निशाना।

DATE: 17 July 2026

DESK: World News Desk

LOCATION: Middle East

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक और बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया है।

CENTCOM के अनुसार, यह लगातार छठी रात है जब अमेरिकी बलों ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।CENTCOM के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान में अमेरिकी लड़ाकू विमान, सशस्त्र ड्रोन और युद्धपोत शामिल रहे।

अमेरिकी सेना का कहना है कि कार्रवाई के दौरान तटीय निगरानी प्रणाली, एयर डिफेंस साइट्स, सैन्य लॉजिस्टिक्स ढांचे और समुद्री सैन्य क्षमताओं से जुड़े कई ठिकानों पर सटीक हमले किए गए।

अमेरिकी सैन्य कमान ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रपति के निर्देश पर चलाया जा रहा है। CENTCOM का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जवाबदेह ठहराना है।इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) अकाउंट्स पर यह दावा भी किया गया कि ईरान के चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को अमेरिकी हमले में भारी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और CENTCOM के आधिकारिक बयान में चाबहार कंट्रोल टावर का नाम लेकर पुष्टि नहीं की गई है।CENTCOM के अनुसार, फिलहाल मध्य पूर्व में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैन्यकर्मी तैनात हैं और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां जारी हैं। इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है क्योंकि इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

SOURCE: U.S. Central Command (CENTCOM)

PHOTO: file photo U.S. Central Command

REPORTER CONTACT:itrmediahelp@gmail.com

No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

यह समाचार U.S. Central Command (CENTCOM) द्वारा जारी आधिकारिक बयान तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। चाबहार पोर्ट कंट्रोल टावर से जुड़े दावे सोशल मीडिया और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) पोस्टों में सामने आए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। India Time Report TV किसी भी पक्ष के अपुष्ट दावों को तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं करता और केवल स्रोत-आधारित, निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

Thank you for connecting with India Time Report TV.

By India Time Report TV Desk

Official Editorial Desk of India Time Report TV.